Friday, October 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : स्टेशन पर लिफ्ट व फुट ओवर ब्रिज रैंप का...

UP News : स्टेशन पर लिफ्ट व फुट ओवर ब्रिज रैंप का सांसद ने किया लोकार्पण

झांसी (हि.स.)। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 02 व 03 पर लिफ्ट एवं फुट ओवर ब्रिज पर रैंप का लोकार्पण लोकार्पण रविवार को झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग शर्मा के कर-कमलों द्वारा सदर विधायक विधायक रवि शर्मा तथा मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर की उपस्थिति में हुआ। सांसद फीता काटकर लिफ्ट एवं फुट ओवर ब्रिज पर रैंप यात्रियों को लोकार्पित किया।

सांसद ने अपने संबोधन में रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को सराहा। उन्होंने हर्ष के साथ अवगत कराया कि झांसी स्टेशन पर प्लेटफार्म पर आने-जाने के लिए उपलब्ध सुविधाएं देश के अन्य बड़े स्टेशनों से भी ज्यादा है, जो कि बेहद सराहनीय है। मंडल रेल प्रबंधक ने झांसी मंडल से जुड़ी परियोजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। डीआरएम ने कहा कि झांसी क्षेत्र की जनता को ग्वालियर रोड स्थित समपार फाटक संख्या 117 के स्थान पर उपलब्ध होने वाली नये आरओबी के बारे में भी बताया। जिससे सड़क उपयोगकर्ताओं को जाम से निजात मिल सकेगी।

प्लेटफोर्म सख्यां 02 व 03 पर 22 लाख की लागत से लिफ्ट लगाई गई है। जिसकी क्षमता 15 व्यक्ति या 1020 किलोग्राम वजन है। इसके अतिरिक्त नव स्थापित एफओबी पर रैंप 1.99 करोड़ की लागत से निर्मित रैंप से स्टेशन आने वाले दिव्यांग, वृद्ध एवं अशक्त यात्रियों सहित अन्य यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। प्लेटफार्म क्रमांक 04 व 05 पर भी शीघ्र ही लिफ्ट का संस्थापन कार्य शुरू होगा, जिसके फलस्वरूप झांसी स्टेशन के सभी प्लेटफार्म लिफ्ट युक्त हो जायेंगे। इसके अतिरिक्त एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए झांसी स्टेशन दिल्ली छोर पर एक नया फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ होने वाला है। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन दिनेश वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक इन्फ्रा अमित सेंगर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित सहित जेड आर यू सी सी, डी आर यू सी सी सदस्य, अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित द्वारा किया गया।

झांसी की विकास गाथा में भारतीय रेल का महत्वपूर्ण योगदान

इस मौके पर बताया गया कि झांसी नगर की विकास गाथा में भारतीय रेल का महत्वपूर्ण योगदान है। झांसी में रेल का आगमन के लगभग 140 वर्षों के इतिहास में भारतीय रेल ने इस शहर को संपूर्ण राष्ट्र और बड़े शहरों के माध्यम से संपूर्ण विश्व से जोड़ने के कार्य किया है। इस स्टेशन का विकास और इसको अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाकर अपने यात्रियों सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए भारतीय रेल सदैव तत्पर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular