मेरठ (हि. स.)। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड में बड़ी संख्या में किसान जा रहे हैं। मेरठ पुलिस ने ट्रैक्टर परेड में शामिल होने जा रहे किसानों पर नजर रखने के लिए हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। जिससे किसानों की आड़ में कोई असामाजिक तत्व परेड में माहौल खराब ना कर सके।
एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि शहर में हाईवे पर सात स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इन सभी सीसीटीवी कैमरों से ट्रैक्टर परेड में शामिल होने जाते किसानों पर नजर रखी जा रही है। इसी के साथ-साथ सभी अधिकारी से लेकर बीट कांस्टेबल तक क्षेत्रीय किसानों के संपर्क में हैं। किसानों को ज्यादा संख्या में दिल्ली जाने से रोका जा रहा है। क्योंकि दिल्ली में भी पहले से ही काफी भीड़ जुट चुकी है।
एसपी सिटी ने बताया कि किसान भी पुलिस को काफी सहयोग दे रहे हैं। हालांकि कुछ किसान जबरन निकलने की भी कोशिश कर रहे हैं। जिन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से इस पूरे आंदोलन की मॉनिटरिंग की जा रही है।
Submitted By: Dr. Kuldeep Tyagi Edited By: Rajesh Kumar Tiwari
UP News : सीसीटीवी से रखी जा रही ट्रैक्टर परेड में शामिल होने जाते किसानों पर नजर
RELATED ARTICLES
