Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : साफयीस्ट कम्पनी के सहयोगी प्रतिष्ठान की जांच में आयी...

UP News : साफयीस्ट कम्पनी के सहयोगी प्रतिष्ठान की जांच में आयी तेजी, दर्ज है केस

लखनऊ (हि.स.)। भारत के प्रतिष्ठित ब्रांड साफयीस्ट कम्पनी के सहयोगी प्रतिष्ठान के ​विरुद्ध दर्ज केस की जांच में तेजी आयी है। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सण्डीला में ​स्थापित कम्पनी के सहयोगी प्रतिष्ठान की सेम्पलिंग फेल होने के बाद खाद्य सुरक्षा के तहत केस दर्ज किया गया। 

हरदोई के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक ने बताया कि बीते वर्ष साफयीस्ट कम्पनी के सहयोगी प्रतिष्ठान के ​विरुद्ध केस दर्ज किया गया था। बीच के काल खंड में लॉकडाउन होने के कारण आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी। खाद्य सुरक्षा कानून के तहत दर्ज मुकदमें में जांच हो रही है और इसमें अब तेजी आयी है। 
उन्होंने बताया कि केक और ब्रेड बेचने वाली कम्पनियों के लिए यीस्ट बनाने वाली साफयीस्ट कम्पनी की सहयोगी प्रतिष्ठान पाउडर बना रही थी। पाउडर के विरुद्ध शिकायत मिलने पर उसकी जांच की गयी थी और तभी उसका सेम्पल फेल हो गया था। जिसके बाद केस दर्ज किया गया था। समुची कार्यवाही डीओ सतीश कुमार की देखरेख में हो रही है। 
बता दें कि सफयीस्ट कम्पनी ने हरदोई जिले के सण्डीला में कारखाना खोला है। कम्पनी के मालिक अरुनाचलम मुथु, प्रमोद बालचंद्र थट्टे मुख्य रुप से है। सफयीस्ट कम्पनी का काम उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों और देश के बाहर तक फैला हुआ है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular