Tuesday, September 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सर्राफा की दुकान से ताला तोड़कर लाखों के आभूषण...

UP News : सर्राफा की दुकान से ताला तोड़कर लाखों के आभूषण चोरी

मेरठ (हि.स.)। किठौर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव में बदमाशों ने एक सर्राफा की दुकान से लाखों रुपए के आभूषण चोरी कर लिये। पीड़ित सर्राफ ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फतेहपुर नारायण गांव निवासी दीपक और हिमांशु की शाहजहांपुर में फतेहपुर रोड पर तनिष्का ज्वैलर्स की दुकान है। सर्राफ हिमांशु के मुताबिक, शुक्रवार की रात वह दुकान बढ़ाकर अपने घर गए थे। शनिवार को जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर के ताले टूटे हुए थे। जिसके बाद जब शटर उठाकर देखा गया तो अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था। सेफ और लाकर के ताले टूटे हुए थे। ज्वैलरी के कई डिब्बे गायब थे। घटना के बाद शोरूम संचालकों में हड़कंप मच गया और उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। सर्राफ ने बताया कि 16 तोले सोने के जेवरात और साढ़े चार किलो चांदी चुरा कर ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular