Tuesday, May 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सपा ने किसान दिवस के रूप में मनाया चौधरी...

UP News : सपा ने किसान दिवस के रूप में मनाया चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन

फर्रुखाबाद (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय आवास विकास फर्रुखाबाद पर किसान के मसीहा भारतवर्ष के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 118वीं जयंती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम को किसान दिवस के रूप में मनाया गया। चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित समाजवादियों ने उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने चौधरी चरण सिंह जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। किसान गोष्ठी को राजेपुर ब्लाक प्रमुख डॉक्टर सुबोध यादव, महेंद्र सिंह कटियार, यूनुस अंसारी, विवेक यादव, रामविलास राजपूत, नागेंद्र सिंह शाक्य, ओम प्रकाश शर्मा, रामानंद प्रजापति आदि ने संबोधित किया। 
इस अवसर पर जितेंद्र यादव सिरौली वाले, राघव दत्त मिश्रा, अनुराग यादव, जितेंद्र यादव जीतू, आनंद यादव, बेचेलाल यादव, सिराजुल आफाक मुन्ना, मुजिबुल हसन, बीना शर्मा, राकेश दिवाकर राका, मोहम्मद रोशन, मसरूर अहमद खान, रफीक खान, राजीव यादव, पंकज गुप्ता, रोमित सक्सेना, राहुल भाटिया, सत्यम अवस्थी, आदेश यादव, सिद्ध कुमार यादव, अमित कठेरिया, आशीष शर्मा, शिव शंकर शर्मा, शीशराम कठेरिया, सुकर्म पाल, आनंद गिहार सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहें। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजवादी नेता मुन्ना यादव एडवोकेट ने की। संचालन निवर्तमान जिला महासचिव मंदीप यादव एडवोकेट ने किया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular