Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : लालपुर-पांडेयपुर थानाध्यक्ष निलम्बित, शिवपुर थानाध्यक्ष पुलिस लाइन स्थानान्तरित

UP News : लालपुर-पांडेयपुर थानाध्यक्ष निलम्बित, शिवपुर थानाध्यक्ष पुलिस लाइन स्थानान्तरित

वाराणसी (हि.स.)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने रविवार को लालपुर-पांडेयपुर थानाध्यक्ष वेद प्रकाश राय को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। थानाध्यक्ष पर आरोप है कि उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरूप कार्य नही करते है। कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता व स्वेच्छाचारिता भी बरतते रहे हैं।एसएसपी के सोशल मीडिया सेल प्रभारी ने बताया कि थानाध्यक्ष वेद प्रकाश राय पर लगे आरोपों की विभागीय जांच भी होगी। प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर अजय कुमार श्रोतिया व उप  निरीक्षक थाना शिवपुर नागेश कुमार सिंह को प्रशासनिक आधार पर पुलिस लाईन स्थानान्तरित किया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular