UP News : मुख्य आरोपी का विधायक सुरेंद्र सिंह ने किया बचाव, बोले-आत्मरक्षार्थ चलाई :दुर्जनपुर कांड

बलिया (हि.स.)। बलिया के दुर्जनपुर कांड में भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के बयानों से नया मोड़ आता दिख रहा है। सुरेन्द्र सिंह ने बयान दिया है कि दुर्जनपुर में जो हुआ उसकी मैं निंदा करता हूं। लेकिन जिसे मुख्य आरोपी बनाया गया है, उसने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई है। 

विधायक ने माना है कि मुख्य आरोपित धीरेंद्र सिंह भाजपा का सहयोगी रहा है। लेकिन भाजपा का हो या मेरा सहयोगी हो किसी को गोली चलाने का अधिकार नहीं है। लेकिन उधर से सैकड़ों लोग लाठी-डंडे लेकर धीरेंद्र सिंह के बहन, पिता व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट चालू कर दिए। यदि धीरेंद्र सिंह ने गोली नहीं चलायी होती तो उसके पक्ष के दर्जनों लोगों के साथ कुछ भी हो सकता था। धीरेंद्र सिंह के परिवार के महिला-पुरूष घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं। उनके साथ भी न्याय होना चाहिए। 
 सुरेंद्र सिंह का कहना है कि घटना बहुत ही निंदनीय है। यह नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन प्रशासन की एकतरफा जांच नहीं होनी चाहिए। घटना में घायल महिलाओं के दर्द को कोई नहीं देख रहा है। न मीडिया और न ही प्रशासन ही इस ओर देख रहा है। मैं इसकी सीबीसीआईडी जांच की मांग करता हूं। विधायक ने यह भी कहा कि गलत काम करने वालों को कानून के तहत सजा मिलनी चाहिए। लेकिन पुलिस को दूसरे समूहों के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए। 

S

error: Content is protected !!