Saturday, June 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, पीड़ित की हालत गंभीर,...

UP News : मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, पीड़ित की हालत गंभीर, आरोपित फरार

गाजीपुर (हि.स.)। जनपद के बहरियाबाद थाना क्षेत्र में मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोपित फरार चल रहा है। मासूम की उम्र 10 वर्ष बताई ​जा रही है। पीड़ित को उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

घटना बहरियाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम घटी है। पीड़ित के गांव का निवासी आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं है। घटना की सूचना पाते ही पुलिस कप्तान डॉ ओमप्रकाश सिंह पीड़ित के परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित का हालचाल जाना और घटनाक्रम की जानकारी लिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बालिका अपने घर के पास खेल रही थी। उसी बीच पड़ोस का युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने घर में ले गया और उसके साथ ज्यादती की। जबरन दुष्कर्म से बालिका दर्द के मारे चीखने लगी। मासूम की आवाज सुनकर परिजन आरोपी के घर पर पहुंचे, लेकिन मौके से वह फरार हो गया। 
पुलिस ने मासूम को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मेडिकल जांच में उसके संग दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। युवक हाईस्कूल का छात्र बताया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular