प्रयागराज (हि.स.)। माघ मेला क्षेत्र में गिरोह बनाकर लूट एवं ठगी करने वाले तीन अपराधियों को कीडगंज थाने की पुलिस ने रविवार दोपहर बाद परेड से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने गिरोह के कब्जे से 50 रियाल की नोट एवं छह देशी बम बरामद किया है।
पकड़े गए गिरोह के सदस्य में पश्चिम बंगाल के कोलकाता दक्षिण जनपद के हास्टिंगस थाना क्षेत्र के बाबूघाट निवासी मोहम्मद फिरोज, अलीगढ़ जनपद के छर्रा थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी रहीम कुरैशी और पुरानी दिल्ली के कडकडुमा जनपद के प्रीत बिहार थाना क्षेत्र के न्यू गनेश पार्क रसिक निवासी मोहम्मद आलम हैं।
उक्त गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कीडगंज थाने की पुलिस टीम ने बैरहना पुलिस चौकी क्षेत्र से तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
UP News : माघ मेला में गिरोह बनाकर लूट व ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
