Wednesday, April 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

UP News : पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जौनपुर (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने अवैध असलहों सहित सात अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
सिकरारा पुलिस ने शुभम सिंह निवासी समाधगंज को अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, वहीं चन्दवक की पुलिस ने राकेश यादव निवासी जरासी ककरहियां थाना चन्दवक को असलहा के साथ गिरफ्तार किया है। सुरेरी पुलिस ने धर्मेन्द्र मिश्रा धौकलगंज दादूपुर वाराणसी को कट्टा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा थाना बक्शा पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत वारंटी शहाफुद्दीन निवासी शेषपुर को गिरफ्तार किया है। मछलीशहर की पुलिस ने गैगेस्टर एक्ट के अपराधी चन्द्रशेखर गौतम को गिरफ्तार किया है। सराय ख्वाजा पुलिस ने दो संगीन मुकदमों के अपराधी जियालाल मखमेलपुर, शिव शंकर नगहटी को गिरफ्तार किया है। 
सभी थानों की पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल रवाना कर दिया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर का कहना है कि इस तरह से अपराधियों की गिरफ्तारी से जनपद में लगातार हो रहे अपराधों में कमी आएगी और बदमाशों के हौसले भी पस्त होंगे। पुलिस की इस सक्रियता से अपराध पर नियंत्रण संभव है।

Submitted By: Edited By: Vidyakant Mishra

RELATED ARTICLES

Most Popular