Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News :महिला अस्पताल के डॉक्टरों पर लगा नाबालिग रेप पीड़िता का...

UP News :महिला अस्पताल के डॉक्टरों पर लगा नाबालिग रेप पीड़िता का उपचार न करने का आरोप

शाहजहांपुर (हि.स.)। महिला अस्पताल के डॉक्टरों पर दुष्कर्म की शिकार नाबालिग का उपचार न करने का आरोप लगा है। मंगलवार को भाजपा विधायक ने हालत बिगड़ने पर पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भाजपा विधायक ने कहा है कि वो मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे ताकि दोषी डॉक्टरो के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके। 

भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा ने बताया कि सात जनवरी को विधान क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया और गला दबाकर उसे मारने की कोशिश की गयी थी। 

भाजपा विधायक का आरोप है कि पीड़ित किशोरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने चिकित्सीय परीक्षण करने के बाद न तो उसका उपचार शुरू किया और न ही भर्ती किया। परिजनों किशोरी को घर ले आये, जहां इलाज के अभाव में दिन व दिन किशोरी की हालत और बिगड़ती गई। 

मंगलवार को किशोरी की हालत और खराब हो गई। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। भाजपा विधायक ने लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि वो मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे। 

गौरतलब हो कि बीते सात जनवरी की किशोर के साथ गांव के ही रमेश नामक युवक ने दुष्कर्म कर उसे जान से मारने की कोशिश की थी। पुलिस ने दुष्कर्म व पास्को के तहत मुकदमा दर्ज किया और आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular