Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : महाराजा बिजली पासी के शौर्य गाथा को इतिहास के...

UP News : महाराजा बिजली पासी के शौर्य गाथा को इतिहास के पन्नों में मिले उचित स्थान : अखिलेश

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी कार्यालय के पर शुक्रवार को महाराजा बिजली पासी की जयंती सादगी से मनाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाराजा बिजली पासी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाराजा बिजली पासी के शौर्य की गाथा को इतिहास के पन्नों में उचित स्थान मिलना चाहिए।  
अखिलेश यादव ने कहा कि महाराजा बिजली पासी पराक्रमी, उत्साही और महत्वाकांक्षी थे। उनके राज्य की सीमा 184 वर्गमील में फैली थी। उन्होंने 12 किलो का निर्माण किया। उन्होंने कहा इन वीरों के बारे में इतिहास में सही उल्लेख नहीं मिलता है। 
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री  इंद्रजीत सरोज, राष्ट्रीय सचिव  राजेन्द्र चौधरी, एमएलसी अरविन्द कुमार सिंह तथा  जगजीवन प्रसाद, पूर्व विधायक  इंदल रावत, मनीष रावत,  डी.डी. वर्मा, डाॅ. मोहन पासी, डाॅ0 राजवर्धन जाटव,  पासी जयवीर सिंह,  नरेन्द्र कुमार आदि की उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular