Monday, July 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : भाभी से विवाद के बाद देवर ने लगाई फांसी,...

UP News : भाभी से विवाद के बाद देवर ने लगाई फांसी, मौत

हमीरपुर (हि.स.)। कुरारा थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में शनिवार को भाभी से विवाद होने के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिजनों में कोहरा मचा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। 

कुरारा क्षेत्र के कुतुबपुर गांव निवासी अशोक सविता (35) पुत्र स्व. महेश्वरीदीन सविता ने अपने घर में आज मफलर से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। देवर को फांसी के फंदे पर झूलता देख भाभी के भी होश उड़ गये है। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
एसआई राजकुमार ने बताया कि किसी बात को लेकर मृतक का अपनी ही भाभी जानकी देवी से विवाद हुआ था। इसीलिये उसने क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली है। बताया कि मृतक नशे का आदी था।

RELATED ARTICLES

Most Popular