Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : बिजली बिलों में पांच करोड़ रुपये का गबन करने...

UP News : बिजली बिलों में पांच करोड़ रुपये का गबन करने वाले कैशियर समेत दो गिरफ्तार

गाजियाबाद (हि.स.)। बिजली बिलों में पांच करोड़ का गबन करने वाले दो आरोपितों को सिहानी गेट पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में पावर कार्पोरेशन काएक कैशियर शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से गबन किए गए 11 लाख 50 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। 
एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि विद्युत वितरण खंड सप्तम के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके यहां पर तैनात कैशियर सुमित गुप्ता ने हेराफेरी करके विभाग का पांच करोड रुपए गबन कर लिया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो उसमें एक अन्य युवक का नाम भी प्रकाश में आया। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपितों को दीवान अस्पताल पटेल नगर के पास से दबोच लिया। उन्होंने बताया कि कैशियर सचिन गुप्ता खतियान मेरठ और दूसरा आरोपित सचिन शर्मा भी बुढ़ाना गेट मेरठ का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि बिलों के रूप में जो रुपया आया था उसे उन्होंने सरकारी खाते में जमा नहीं किया और उसका गबन कर लिया। इसमें से कुछ रुपया उन्होंने चाणक्यपुरी निवासी राहुल के पास रखा है। जबकि काफी रुपए वह सट्टेबाजी में हार गया। दोनों आरोपितों को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular