Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : बारात गए शिक्षक नेता को अज्ञात बदमाशों ने मारी...

UP News : बारात गए शिक्षक नेता को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हालत गम्भीर

जौनपुर(हि.स.)। जलालपुर थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव मंगलवार रात आई बरात में बदमाशों ने एक शिक्षक नेता को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली चलने की आवाज से गांव में भगदड़ मच गई। मौके पर पहंुचे ग्रामीणों की मदद से घायल शिक्षक को सीएससी पर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख बेहतर उपचार के लिये उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। 

 सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के देवापार गांव निवासी एवं जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मड़ियाहूं ब्लाक अध्यक्ष रायसाहब यादव 48 मंगलवार को एक बरात में शामिल होने जलालपुर थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव गए थे। बरात सिरकोनी क्षेत्र के इजरी धौरहरा गांव निवासी अनिल यादव के घर से गई थी। बताया जा रहा है कि बारात में ही शामिल कुछ अराजक तत्वों से रायसाहब का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देर रात में करीब 11 बजे रायसाहब यादव बरात से घर के लिए रवाना हुए जैसे ही वह करीब एक सौ मीटर आगे रास्ते पर गए थे तभी किसी ने उनपर गोली चला दी। गोली उनके कंधे के पास लगी और वह बाइक से जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायल शिक्षिक को लोगों ने पीएचसी पर ले गया जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। 
 बारात में गोली चलने की सूचना पर थानाध्यक्ष जलालपुर मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए लेकिन देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नही लग सका। इस मामले में बुधवार को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक शहर डॉ संजय कुमार ने बताया कि बरात में गोली चलने की सूचना मिली है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular