Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : बन्दियों से मुलाक़ात करने वालो पर रखी जाए पैनी...

UP News : बन्दियों से मुलाक़ात करने वालो पर रखी जाए पैनी नजर : जिला जज

गाजियाबाद(हि.स.)। जिला जज नीरज निगम, जिलधिकारी अजय शंकर पांडेय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने गुरुवार को संयुक्त रूप से डासना स्थित जिला जेल का औचक निरीक्षण किया।

जिला जज ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिये कि जेल में बंदियों के साथ सलीके से बर्ताव किया जाये। उनसे मिलने वालों पर कड़ी नजर रखी जाये, ताकि कोई प्रतिबन्धित वस्तु जेल परिसर में न लायी जा सके।

उन्होंने कहा कि बंदियों के आचरण में सुधार लाने के लिए आवश्यक प्रयास किये जाये। जेल निरीक्षण के दौरान परिसर के किसी भी बैरक में कोई प्रतिबन्धित वस्तु नहीं पायी गयी। अधिकारियों ने जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का भी गहनतापूर्वक जायजा लिया। अपराधी बंदियों को समान्य कैदियों से दूर रखें। 

अधिकारियों ने जेल परिसर में लगे मोबाइल जैमर व्यवस्था को और दुरुस्त बनाने के निर्देश दिए ताकि जेल परिसर से अपराधिक गतिविधियों का संचालन पूर्ण तरह प्रतिबंधित रहे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर शैलेंद्र सिंह एंव अन्य अधिकारिगण उपस्थित रह 

RELATED ARTICLES

Most Popular