Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : जमीन खाली कराने गई  टीम पर हमला, भाग कर...

UP News : जमीन खाली कराने गई  टीम पर हमला, भाग कर बचाई जान

गाजियाबाद(हि.स.)। भोपुरा क्षेत्र स्थित कृष्णा विहार कुटी में आवास विकास परिषद की जमीन को प्लास्टिक कबाड़ियों से कब्जा मुक्त कराने के लिए पहुंची नगर निगम गाजियाबाद और आवास विकास परिषद की टीम पर कबाड़ियों ने हमला बोल दिया। नगर निगम और परिषद के अधिकारियों को भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी। बाद में सूचना पर पहुंची थाना टीला मोड पुलिस और पीएसी को देखते कबाड़ी वहां से भाग लिए। अब जमीन को कब्जा मुक्त कराने काम जारी है। 
 नगर निगम व आवास विकास परिषद की टीम ने मिलकर सरकारी जमीन को खाली कराने का अभियान चलाया था। जमीन खाली कराने गई टीम पर झुग्गी झोपड़ी में रह रहे कबाड़ियों  ने अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला कर दिया और नगर निगम की गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। मौके से नगर निगम व आवास विकास परिषद के अधिकारियों को अपनी जान बचाने को वहां से  भागना पड़ा। इस हमले की सूचना अधिकारियों ने पुलिस को दी और मदद मांगी।
 थाना टीला मोड़ प्रभारी रण सिंह पुलिस बल व पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद वहां पर पथराव कर रहे लोग मौके से पुलिस को देखते ही फरार हो गए। नगर निगम ने वहां पर पड़े कबाड़ को ट्रकों में भरवा लिया और जगह खाली कराई जा रही है। नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि नगर आयुक्त  का आदेश है कि इन लोगों को  सेग्रिगेटर नगर निगम कर्मचारी बनाएंगे, जिससे कि यह हमारे ही कूड़ेदान से कूड़ा एकत्रित करते हैं।  इनका बैंक में अकाउंट खुला कर इनसे कूड़ा खरीदेंगे और मार्केट रेट पर इन्हें इनका पैसा उनके अकाउंट में डलवा दिया जाएगा। इनके  बीपीएल कार्ड बनवाये जाएंगे और गरीबी रेखा से नीचे की सुविधा मिले।
  आवास विकास के अधिशासी अभियंता प्रशांत कुमार ने बताया कि यह जमीन 30 एकड़ के लगभग है, जिसके कुछ भाग पर झुग्गी-झोपड़ी वालों ने कब्जा कर रखा था। इस भूमि को कब्जा मुक्त कर तारों की बाउंड्री करायेंगे, जिससे आगे से कोई इस पर कब्जा ना कर सके। 

RELATED ARTICLES

Most Popular