Tuesday, June 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : फर्जी मुकदमों में फंसाकर षडयंत्र रचने का काम...

UP News : फर्जी मुकदमों में फंसाकर षडयंत्र रचने का काम किया जा रहा : गोप

सपाईयों का प्रतिनिधि मण्डल पहुंचा डीएम कार्यालय, सौंपा ज्ञापन
बाराबंकी(ईएमएस)।जनपद में होने वाले ब्लाक प्रमुख चुनाव में पुलिस प्रशासन के द्वारा समाजवादी पार्टी के अधि.त ब्लाक प्रमुख उम्मीदवारों को और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है। ब्लाक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत के सदस्यों को फर्जी मुकदमों में फंसाकर षडयंत्र रचने का काम किया जा रहा है। इसी सम्बन्ध में आज सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में पार्टी के सभी विधायक पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में रामनगर में बीडीसी श्याम सुन्दर के परिवार को रामनगर के क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार दुबे के द्वारा तीन दिन से थाने पर बैठाए रखा है, और सपा प्रत्याशी राजन सिंह के खिलाफ अपराध संख्या 0242/2021 में धारा 342, 506, 364 के अन्तर्गत फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। क्षेत्राधिकारी रामनगर दिनेश कुमार दुबे बीजेपी के एजेंट बनकर कार्य कर रहे हैं, दूसरा मसौली में भी पुलिस प्रशासन द्वारा चुनाव में गड़बड़ी कराने की कोशिश की जा रही है। इसी तरह पूरे जनपद में सपा के अधि.त उम्मीदवारों के खिलाफ और चुनाव में गड़बड़ी कराने की कोशिश की जा रही है। जिलाधिकारी से और कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई और सभी मामलों पर निष्पक्ष जांच कराने और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने की मांग की गई है। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि पूरे जनपद में निष्पक्ष चुनाव कराए जाएं और सपा समर्थित ब्लाक प्रमुख एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्य का उत्पीड़न बंद किया जाए। अगर इसमें कार्यवाही नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है इसके लिए संघर्ष करने में पार्टी पीछे नहीं हटेगी। इस प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री राकेष वर्मा, विधायक सुरेष यादव, गौरव रावत, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, राम मगन रावत, प्रीतम सिंह वर्मा, आशीष सिंह आर्यन, नेहा सिंह आनन्द, हिमांशु यादव, कामता यादव, अदनान चौधरी आदि षामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular