Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : प्रधान ने वैक्सीनेशन टीम से लिखवाया कि कोई मरेगा...

UP News : प्रधान ने वैक्सीनेशन टीम से लिखवाया कि कोई मरेगा तो नहीं

लखीमपुर-खीरी (हि.स.)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के अंतर्गत ग्राम कचियानी में मंगलवार को ग्राम प्रधान द्वारा वैक्सीनेशन टीम को धमकाने का मामला प्रकाश में आया है। टीम ने उप जिलाधिकारी को शिकायत दर्ज कराया है कि वैक्सीन से न मरने की गारंटी प्रधान मांग रहा था। 

टीम का आरोप है कि स्थानीय प्रधान संतोष ने लोगों को कोविड टीके के प्रति भ्रमित किया व स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्रता कर रहा था। घटना के बाद स्वास्थ्य टीम द्वारा एसडीएम व एसओ मितौली से घटना की शिकायत की गई है। 
डब्ल्यूएचओ मॉनिटर शिव कुमार वर्मा ने कहा कि ग्राम कचियानी में कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य होना था। ग्राम प्रधान संतोष से लोगों को जागरूक करने और वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने की मदद मांगा गया तो वे टीम से अभद्रता करने लगे। मोबाइल छीन लिया और मोबाइल की सारी फोटो डिलीट कर दी। 
उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान लिखित रूप से मांग किया कि लिखकर दीजिए कि वैक्सीन से किसी की मौत नहीं होगी। अब टीम ने प्रधान पर कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम दिग्विजय सिंह ने थाना प्रभारी को मामले में तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular