Wednesday, April 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पुलिस ने पकड़ा शातिर वाहन चोर, तीन चोरी की...

UP News : पुलिस ने पकड़ा शातिर वाहन चोर, तीन चोरी की बाइकें बरामद

मथुरा (हि.स.)। जिले की रिफाइनरी पुलिस ने रविवार चोरी की तीन मोटर साईकिलों बरामद कर एक शातिर वाहन चोर का गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।

क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी ने बताया कि थाना प्रभारी रिफाइनरी लोकेश भाटी ने टाउनशिप टाउनशिप स्थित काशीराम कॉलोनी के ब्लॉक संख्या 36 में रहने वाले यूसुफ उर्फ मित्तल पुत्र इम्तियाज को रविवार गिरफ्तार कर बिना नम्बर की मोटरसाईकिल बरामद की है।

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि ये मोटरसाईकिल उसने गोवर्धन थाना क्षेत्र से 8-10 दिन पहले चोरी की थी। पकडे गये आरोपी के कब्जे से छड़गांव अंडरपास पर खडी एक मोटरसाईकिल भी बरामद की जिसे आरोपी बेचने की फिराक में था। कुल मिलाकर आरोपित के कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाईकिल, 120 रूपये नगदी मिली है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर रिफाइनरी लोकेश भाटी, उपनिरीक्षक हरेन्द्र सिंह, आराम सिंह, भगत सिंह, हेड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार, कांस्टेबल योगेश कुमार, आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular