Thursday, April 23, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलUP News : परिवारिक विवाद में युवक ने पत्नी का गला काटा

UP News : परिवारिक विवाद में युवक ने पत्नी का गला काटा

लखनऊ (हि.स.)। विभूतिखंड थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम को मामूली विवाद में युवक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काट दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विभूतिखंड के भरवारा में रहने वाला अमित दैनिक मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है। रविवार को परिवारिक विवाद के चलते अमित ने धारदार हथियार से पत्नी गीता के गला पर वार कर घायल कर दिया। मौहल्ले वालों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर घायल महिला को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने महिला की हालत नाजुक बतायी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular