Friday, June 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : परचून की दुकान में लगी आग, फायर बिग्रेड के...

UP News : परचून की दुकान में लगी आग, फायर बिग्रेड के देरी से पहुंचने पर हंगामा

मेरठ (हि.स.)। खरखौदा थाना क्षेत्र के फफूंडा गांव में शनिवार को एक किराने की दुकान में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने के विरोध में लोगों ने जमकर हंगामा किया। जब फायर बिग्रेड आई तब तक दुकान पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
फफूंडा निवासी बॉबी अग्रवाल की गांव में किराने की दुकान है। शनिवार को बॉबी दुकान का सामान लेने के लिए मेरठ गया था। इसी बीच अचानक दुकान में भीषण आग लग गई। जिसके चलते ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक उन्होंने मामले की जानकारी तत्काल फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम में दी। आरोप है कि इसके एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। फायर बिग्रेड के देरी से पहुंचने को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular