Monday, May 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : नाॅन-कोविड केयर के मरीजों की आरटीपीसीआर जांच हुई सस्ती

UP News : नाॅन-कोविड केयर के मरीजों की आरटीपीसीआर जांच हुई सस्ती

-थैलीसीमिया-हिमोफीलिया के मरीजों की कोविड जांच निःशुल्क-डायलिसिस व कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के मरीजों को कोविड की आरटीपीसीआर जांच में रियायत
लखनऊ (हि.स.)। उप्र चिकित्सा शिक्षा विभाग के अन्तर्गत मेडिकल कालेजों एवं संस्थानों में नाॅन-कोविड केयर के मरीजों की कोविड-19 संक्रमण की आरटीपीसीआर जांच की अधिकतम दर को कम करते हुये 600 रुपये निर्धारित की गई है। 
अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा, डॉ. रजनीश दुबे ने बताया कि पूर्व में जांच की अधिकतम दर 1500 रुपये निर्धारित की गयी थी।
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि थैलीसीमिया एवं हिमोफीलिया के मरीजों की कोविड जांच निःशुल्क कर दी गई है। इसके साथ ही इन मरीजों के तीमारदारों की भी जांच निःशुल्क की जायेगी। डायलिसिस एवं कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के मरीजों एवं इनके अधिकतम एक तीमारदार की कोविड-19 की आरटीपीसीआर जांच 300 रुपये निर्धारित की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular