Saturday, July 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : नशे में धुत बस ड्राइवर ने कई वाहनों में...

UP News : नशे में धुत बस ड्राइवर ने कई वाहनों में मारी टक्कर, छह घायल

मेरठ (हि. स.)। नशे में धुत बस चालक ने गुरुवार रात को दिल्ली रोड पर अंधाधुंध बस दौड़ाकर कई लोगों को रौंद डाला। एचआरएस चौक से आधा किलोमीटर दूर ईदगाह चौराहे पर बस को रोकने के बाद लोगों ने चालक की पिटाई की और बस में तोड़फोड़ कर डाली। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां कुछ की हालत गंभीर बनी है।
गुरुवार रात को नोएडा डिपो की एक रोडवेज बस तेज गति से फुटबॉल चौराहे से गुजरी। इसी बीच चालक ने अचानक बस को गलत साइड दौड़ाना शुरू कर दिया। इस दौरान बस की सवारियां चीखती-चिल्लाती रहीं, मगर नशे में धुत ड्राइवर आधा किलोमीटर तक बस को दौड़ाता रहा। जिसकी चपेट में आकर कई वाहन चालक घायल हो गए। घटना के चलते सड़क पर हड़कंप मच गया। क्षेत्रवासियों ने ईदगाह चौपले पर बस को दबोच लिया। जिसके पास सवारियां बस से उतर कर भाग गईं। क्षेत्रवासियों ने बस चालक की जमकर पिटाई कर डाली। वहीं बस में आग लगाने की कोशिश करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे स्थिति को संभाला। घटना में घायल हुए छह लोगों को केएमसी और मेडिकल में भर्ती कराया गया है। जहां कुछ की हालत गंभीर बनी है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि बस चालक को हिरासत में लेते हुए बस को कब्जे में ले लिया गया है। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular