Monday, September 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : दो सम्प्रदायों में संघर्ष, दो की हालत गम्भीर

UP News : दो सम्प्रदायों में संघर्ष, दो की हालत गम्भीर

अम्बेडकरनगर(हि.स.)। कुछ युवकों के बीच मारपीट के बाद जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के दो गांवों के लोगों के बीच जमकर संघर्ष हो गया। दोनों पक्षो में जमकर ईंट पत्थर चले, जिसमें छह से अधिक लोग लोग घायल हुए हैं। घायलों में  दो लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें जहांगीरगंज स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेजा गया है।जानकारी के अनुसार जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नेवारी दुराजपुर गांव के कुछ लोगों की ताराचक गांव के लोगों से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट में तब्दील हो गया। दो अलग-अलग  सम्प्रदायों के बीच विवाद की सूचना पर डिप्टी एसपी समेत अगल-बगल के थानों की फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई। मारपीट में गंभीर रूप से घायल शिवचरण मिश्रा तथा उनके पुत्र प्रवेश को इलाज के लिए जहांगीरगंज सीएचसी ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत होने के कारण दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उधर, जहांगीरगंज निवासी रेहान को भी काफी चोट आई, जिसे उपचार के बाद अस्पताल से छूट्टी दे दी गयी। अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए मौके पर दोनों गावो में कई थानों के पुलिस बल को तैनात किया गया है।चर्चा है कि एक समुदाय की महिलाओं पर समुदाय विशेष के लोगों के टिप्पणी किए जाने के बाद विवाद शुरू हुआ था। इस घटना से क्षेत्र में तनाव है। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular