UP News : डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी कोरोना पॉजिटिव

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। जेल मुख्यालय और परिक्षेत्र डीआईजी संजीव त्रिपाठी कोरोना पॉजिटिव निकले। दो दिन पहले डीजी आनंद कुमार समेत जेल मुख्यालय के 60 अधिकारी और कर्मचारियों के नमूने लिए गए थे। स्वास्थ विभाग की टीम ने जेल मुख्यालय में आकर नमूने लिए थे। स्वास्थ्य विभाग डीआईजी के संपर्क में आए जेलकर्मी, फॉलोअर और कार्यालय के बाबू की सूची तैयार कर नमूने लेगा। इन्हें घर पर क्वारन्टीन रहने की सलाह दी गई। उधर, डीआईजी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से मुख्यालय के अफसर और कर्मियों में दहशत है। हालांकि मुख्यालय के अन्य 59 अधिकारी और कर्मियों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। डीजी आनंद कुमार ने शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते एहतियातन स्वास्थ विभाग से जांच कराने का आग्रह किया था।

error: Content is protected !!