Sunday, May 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : ट्रक की टक्कर से सीए की मौत

UP News : ट्रक की टक्कर से सीए की मौत

प्रयागराज (हि.स.)। कीडगंज थाना क्षेत्र के बागण धर्मशाला के समीप सोमवार की शाम ट्रक की टक्कर से चार्टर्ड एकाउंटेंट की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। 

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के संगम बिहार कालोनी निवासी बलरामचन्द्र पाण्डेय (60 वर्ष) पुत्र कामता प्रसाद चार्टर्ड एकाउंटेंट थे। बताया जा रहा है कि अलोपीबाग में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में किसी काम से स्कूटी से गए थे। वापस घर लौटते समय रास्ते में बागण धर्मशाला के समीप उसकी स्कूटी में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को खबर दी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग बदहवास हालत में पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 

अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम कीटगंज थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से हुई सीए की मौत मामले में पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular