Thursday, September 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : टायर फटने से लोडर गाड़ी ओवर ब्रिज से नीचे...

UP News : टायर फटने से लोडर गाड़ी ओवर ब्रिज से नीचे गिरी, दो की मौत

झांसी (हि.स.)। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार को शिवपुरी टमाटर लेने जा रही लोडर गाड़ी का टायर अचानक फट गया। इससे लोडर गाड़ी अनियत्रित होकर ओवर ब्रिज से नीचे जा गिरी। घटना में लोडर चालक व उसके साथी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बुधवार को एक लोडर गाड़ी बांदा से शिवपुरी टमाटर लाने के लिए जा रही थी। जैसे ही गाड़ी सीपरी बाजार के समीप पहुंज नदी के पास ओवर ब्रिज पर चल रही थी। तभी अचानक गाड़ी का टायर फट गया। इससे गाड़ी अनियत्रित होकर ओवर ब्रिज से रेलिंग तोड़ती हुई नीचे सड़क पर जा गिरी। यह तो गनीमत रही कि जिस सड़क पर गाड़ी गिरी वहां कोई वाहन व राहगीर नहीं थे। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को लोगों की मदद से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस द्वारा शवों की ली गई तलाशी के दौरान मिले परिचय पत्र आदि से मतृकों की पहचान सतना निवासी नीरज कुशवाहा और सोहेब के रूप में की गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular