Saturday, August 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : जातिगत भेदभाव के आधार पर चुनाव लड़ने वाले नहीं...

UP News : जातिगत भेदभाव के आधार पर चुनाव लड़ने वाले नहीं जीतेंगे: भाजपा

भाजपा का विपक्ष पर प्रहार ‘भइया! फर्क साफ है…जीतेगा विकास, जीतेगा यूपी’

लखनऊ (हि.स.)। सपा, बसपा और कांग्रेस द्वारा जातिगत गणित बैठाने और लुभाने के मुद्दे पर यूपी भाजपा ने करारा वार किया है। बिना नाम लिए ही इशारों-इशारों में कहा है कि कोई जितना कोशिश कर ले, यहां जातिगत भेदभाव के आधार पर चुनाव लड़ने वाले नहीं जीतेंगे। यहां विकास ही जीतेगा अर्थात भाजपा की जीत ही निश्चित है।

बुधवार की सुबह उत्तर प्रदेश के भाजपा के अधिकृत ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया “भइया! फर्क साफ है… जीतेगा विकास, जीतेगा यूपी।” इसके साथ ही एक कार्टून भी लगाया गया। जिसपर ऊपर लिखा गया है ‘अनाथ बच्चों का सहारा बनेगी योगी सरकार।’ नीचे एक तरफ सोनिया गांधी, आरएडी और समाजवादी पार्टी का कार्टून बनाया गया है, जिसमें एक ठेले में पार्टी प्रमुख अपने बच्चों को लेकर जा रहे हैं।

दूसरी तरफ योगी आदित्यनाथ अनाथ बच्चों को लेकर जा रहे हैं। ऊपर लिखा है भइया! फर्क साफ है… जीतेगा विकास, जीतेगा यूपी। एक दूसरे ट्वीट में लिखा है। विपक्षी सरकारों ने लूटने दिया योगी सरकार ने वसूल किया, जीतेगा विकास, जीतेगा यूपी। माफिया द्वारा लूटे गये संपत्ति को जब्त करने के बारे में फोटो बनाकर लगाया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular