Sunday, May 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : जमीन के विवाद में भतीजों ने ताऊ को मारी...

UP News : जमीन के विवाद में भतीजों ने ताऊ को मारी गोली, मौत

बागपत (हि. स.)। चांदीनगर थाना क्षेत्र के पांची गांव में बुधवार को सगे भतीजों ने जमीनी विवाद में गोली मारकर ताऊ की हत्या कर दी। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पचंनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पांची निवासी 60 वर्षीय इनामुलहक का भतीजों से जमीनी विवाद चल रहा है।  इनामुलहक  बेटे जुबैर के साथ मेडिकल स्टोर पर जा रहे थे। इनामुलहक के दो भतीजों ने गाली गलौज की। इनामुलहक बेटे संग घर चला गया। कुछ देर बात भतीजे घर में घुसकर ताऊ इनामुलहक को तमंचे से गोली मारकर फरार हो गए। परिजन इलाज को अस्पताल ले जाने लगे तो वृद्ध ने दम तोड़ दिया। पता लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। 
एसपी अभिषेक सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular