Thursday, May 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : चोरो ने घर में घुसकर नगदी और जेवर किये...

UP News : चोरो ने घर में घुसकर नगदी और जेवर किये पार

 औरैया (हि. स.)। फफूंद नगर के एक मोहल्ला में चोरो ने घर मे घुसकर बख्सा चोरी कर लिया बख्सा में रखे सोने चांदी के जेवर,तथा बीस हजार रुपए चोरी करके कटरा मनेपुर स्थित एक खेत मे बख्सा छोड़ कर भाग गए पुलिस जांच में जुटी।
 नगर के मोहल्ला लोधियांन निवासी नत्थू बाल्मीकि पुत्र गुण्ठे लाल नगर पंचायत में सफाई कर्मी है। बुधवार की सुबह लगभग चार बजे नत्थु हल्का झाड़ने के लिए गया हुआ था। घर पर पत्नी व बच्चे थे। पत्नी शौच क्रिया के लिए चली गई तभी आज्ञात चोर घर मे घुस आये और कमरे में रखा (छोटा) बख्सा उठा ले गए बख्से में बीस हजार रुपये,सोने व चांदी के जेवर चोरी करके बख्सा कटरामनेपुर में एक खेत पर खाली छोड़ गए शौच क्रिया से वापस पत्नी उर्मिला देवी जब वापिस घर आई अंदर कमरे में जाकर देखा तो बख्सा गायब था। 
शोरगुल की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग आ गये सुबह खाली बख्सा खेतों पर पड़ा मिला। पीडित ने थाने में चोरी की सूचना दी है। पुलिस ने शक के आधार पर नगर के एक युवक को थाने लेकर आई है। जिससे पूछताछ की जा रही है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष राजेश सिह ने बताया जांच की जा रही शक के आधार पर एक युवक को लेकर आये हैं जिससे पूछताछ की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular