UP News : चोरी के वाहनों की तलाश में हरियाणा पुलिस का सोतीगंज में छापा

मेरठ (हि.स.)। चोरी के वाहनों की तलाश में गुरुवार को हरियाणा पुलिस ने मेरठ के सोतीगंज में छापा मारा। पुलिस की टीम को देख कबाड़ियों में हड़कंप मच गया। छापे की सूचना लीक होने के कारण आरोपित पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो चुके थे।

हरियाणा के गुड़गांव जिले की पुलिस टीम ने गुरुवार की दोपहर एएसपी कैंट सूरज राय से संपर्क किया। जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने एएसपी कैंट के साथ सोतीगंज में मस्जिद के पास छापेमारी की। बताया जाता है कि इस दौरान हरियाणा की पुलिस टीम एक वाहन चोर को भी अपने साथ लेकर आई थी। जिसकी निशानदेही पर चोरी के वाहन खरीदने वाले कबाड़ी को तलाशा जा रहा था। छापेमारी की इस कार्रवाई की जानकारी मेरठ की सदर पुलिस को जानकारी नहीं दी गई। हरियाणा पुलिस की टीम को देखते ही सोतीगंज के कबाड़ियों में हड़कंप मच गया। कई कबाड़ी अपनी दुकान बंद करके फरार हो गए। बताया जाता है कि छापे की सूचना लीक होने के कारण हरियाणा पुलिस को आरोपित कबाड़ी नहीं मिला। जिसके बाद हरियाणा की पुलिस टीम बैरंग वापस लौट गई। मेरठ के पुलिस अधिकारी इस विषय में जानकारी देने से बच रहे हैं।

error: Content is protected !!