UP News : चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान को मारी गोली

झांसी। टोढ़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश के चलते वर्तमान प्रधान पक्ष द्वारा पूर्व प्रधान के ऊपर फायर झोंक दिया गया। इस दौरान महिला के बीच में आ जाने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई।
ग्राम एवनी में पूर्व प्रधान गिरिजा देवी (50) के ऊपर वर्तमान प्रधान के परिजनों ने गोली चला दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। रविवार की दोपहर उसके 17 वर्षीय बच्चे से वर्तमान प्रधान के परिजनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बातों ही बातों में गोलियां चलने लगी। जिसमें गिरजा देवी को गोली जा लगी और वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें परिजन गुरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये, जहां से उसकी हालत गम्भीर देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
मऊरानीपुर क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि थाना टोढ़ी फतेहपुर के गांव एवनी में दो लोगों के बीच विवाद के चलते दूसरे पक्ष दीपू ने घर से तमंचा उठाकर फायर कर दिया। गोली पूर्व प्रधान गिरजा देवी की जांघ में जा लगी, जिससे वह घायल हो गयी। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहीं आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

error: Content is protected !!