Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : चलती कार का निकला पहिया, चार की मौत

UP News : चलती कार का निकला पहिया, चार की मौत

जानकी शरण द्विवेदी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां चलती आल्टो कार का पहिया निकल गया। पहिया निकलते ही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराते हुए तालाब में जा गिरी। हादसे में दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौजूद पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कार से बाहर निकाला। हादसा फरधान थाना क्षेत्र के ओदरहना गांव के पास हुआ। बताया जाता है कि लखीमपुर की ओर से आ रही अल्टो कार अचानक से अनियंत्रित हो गई और हाईवे के किनारे के तालाब में जा गिरी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कार में फंसे घायलों को निकाला और उनको जिला अस्पताल भेजा गया। इंस्पेक्टर फरधान राकेश सिंह यादव ने बताया कि कार में पांच लोग सवार थे। घटनास्थल पर ही दो युवकों की मौत हो गई थी। तीन घायलों को अस्पताल भेजा गया। इनमें से एक की जिला अस्पताल और एक युवक की मौत लखनऊ ले जाते वक्त रास्ते में हो गई। इंस्पेक्टर राकेश सिंह यादव ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त दो सगे भाइयों अनुज (21) पुत्र संत कुमार मिश्र, विवेक उर्फ तनु (18) पुत्र संत कुमार मिश्र, हिमांशु (19) पुत्र राजकुमार व विकास (18) पुत्र सरोज के रूप में हुई है। सभी मृतक मितौली थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव के निवासी और आपस में रिश्तेदार हैं। हादसे में जख्मी अमन मिश्र (19) पुत्र पप्पू मिश्र निवासी लालपुर थाना मितौली जख्मी है। उसको भी लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, हादसा कार का पहिया निकल जाने के कारण यह हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें :

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular