Sunday, May 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामी मुठभेड़...

UP News : गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

शाहजहांपुर (हि.स.)। खुदगंज थाना पुलिस ने गुरुवार को गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। 
पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि थाना खुदगंज पुलिस ने थाना तिलहर क्षेत्र के गांव ग्राम बरहा मोहब्बतपुर निवासी व गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश सोनू उर्फ जैनेन्द्र को मुठभेड़ के दौरान धीमरपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने अवैध हथियार व कारतूस बरामद किया है। 
एसपी ने बताया कि सोनू शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ खुदगंज, तिलहर आदि थानों पर करीब 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा सोनू के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्यवाही की गई थी, जिसमे वो काफी समय से फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular