Sunday, September 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : कोरोना गाइड लाइन के अनुसार मना क्रिसमस का त्यौहार

UP News : कोरोना गाइड लाइन के अनुसार मना क्रिसमस का त्यौहार

मेरठ (हि. स.)। अन्य त्योहारों की तरह कोरोना काल में क्रिसमस पर भी कोरोना का असर देखने को मिला। गिरजाघरों में शारीरिक दूरी के साथ क्रिसमस का त्यौहार मनाया गया, जिसके चलते इस बार क्रिसमस की रंगत कुछ फीकी दिखाई दी।

 मेरठ के सभी चर्च क्रिसमस के मौके पर रंग-बिरंगी लाइटों से सजाए गए। बच्चा पार्क, कैंट एरिया और सरधना क्षेत्र में स्थित नामी-गिरामी चर्च भी कोरोना के साए में नजर आए। लालकुर्ती स्थित सेंट जॉन चर्च को अनोखे तरीके से सजाया गया। समाजसेवी एलिज़ाबेथ चंद्रा ने बताया कि कोविड की महामारी के चलते इस बार प्रार्थना सभा में शारीरिक दूरी के इंतजाम किए गए हैं, जिसके चलते तीन सर्विस में प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। 
पहली सर्विस सुबह नौ से दस, फिर साढ़े दस से साढे़ ग्यारह और तीसरी सर्विस बारह से एक बजे तक हुई। हर प्रार्थना सभा में कुल सौ व्यक्तियों को चर्च में प्रवेश की अनुमति दी गई। ईसाई समुदाय से इतर चर्च में आने वाले व्यक्तियों को प्रार्थना सभा के समय चर्च में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। इसी के साथ प्रार्थना सभा में विश्व से इस महामारी के खात्मे के लिए दुआएं मांगी गईं। महामारी की दहशत प्रार्थना सभा में आए श्रद्धालुओं ने भी देखने को मिली। इस बार श्रद्धालुओं ने दूर से ही एक दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दीं और गले मिलने से परहेज किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular