Thursday, September 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : कॉल गर्ल बताकर युवतियों की पिटाई

UP News : कॉल गर्ल बताकर युवतियों की पिटाई

प्रादेशिक डेस्क

कानपुर। जिले के बर्रा थाना क्षेत्र क्षेत्र में रविवार देर शाम दो युवतियों को कॉल गर्ल बताकर लोगों ने बीच सड़क पर पीटा और गुजैनी पुलिस चौकी तक दौड़ाया। लोगों ने चौकी में भी हंगामा कर युवतियों पर आरोप लगाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीतापुर निवासी दो युवतियां करीब छह माह पहले बर्रा क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहीं हैं। इलाके के लोगों का आरोप है कि दोनों युवतियां कॉल गर्ल हैं और क्षेत्र का माहौल खराब कर रही हैं। दो माह पहले भी दोनों झगड़ा कर चुकी है। मकान मालिक ने कमरा खाली करने को एक सप्ताह का समय दिया था लेकिन लॉकडाउन का हवाला देकर दोनों ने खाली नहीं किया। लोगों का आरोप है कि रविवार देर शाम युवतियों के घर से दो युवक निकलते देखे गए। उनसे रोककर पूछताछ करने पर दोनों युवतियां मारपीट करने लगीं। वहीं युवतियों का आरोप है कि लोगों ने चरित्र पर आरोप लगाकर मारपीट की और चौकी तक दौड़ाकर ले गए। चौकी इंचार्ज सुभाष कुमार ने बताया कि युवतियों से पूरा मोहल्ला परेशान है। पहले भी मकान खाली करने को लेकर झगड़ा हो चुका है। दोनों ओर से मारपीट हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular