Sunday, September 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News :कूड़ा फेकने के विवाद में धारदार हथियार से वृद्ध की...

UP News :कूड़ा फेकने के विवाद में धारदार हथियार से वृद्ध की हत्या, तीन गिरफ्तार

आजमगढ़ (हि.स.)। जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के भिउरा गांव में बुधवार को खेत में कूड़ा फेंकने से मना करना एक वृद्ध को महंगा पड़ गया। विपक्षियों ने वृद्ध को धारदार हथियार से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। जबकि तीन लोग घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

अतरौलिया थाना क्षेत्र के भीउरा गांव निवासी विजय और प्रमोद के घर के सामने अवधू का खेत है। बुधवार की सुबह विजय और प्रमोद अपने घर का कूड़ा करकट अवधू के खेत में फेंकने लगे तो अवधू ने इसका विरोध किया। अवधू के विरोध करने पर दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं शुरू हो गयी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी। 

 मारपीट की घटना में एक पक्ष ने धारदार हथियार से अवधू के सर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गये। परिजनों ने घायल अवधू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी। जबकि अन्य घायलों को इलाज चल रहा है। सूचना के बाद उप जिलाधिकारी दिनेश मिश्रा, क्षेत्राधिकारी महेंद्र शुक्ला स्थानीय पुलिस के सथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए घटना में प्रयुक्त धारदार हाथियार बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कूड़ा फेकने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें एक वृद्व की मौत हो गयी है जबकि तीन लोग घायल है। इस घटना में मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद कर लिया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular