UP News : किसान हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ के बाद पकड़ा, लगी गोली

हाथरस (हि.स.)। उप्र में पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। हाथरस में भी पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा गया है। दोनों ही बदमाश मुठभेड़ के बाद हाथ लगे हैं। इस दौरान बदमाशों को गोली भी लगी है। दोनों ही बदमाश इनामी बदमाश है।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशानुसार अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए सासनी, हाथरस गेट कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में ग्राम नौजरपुर थाना सासनी में हत्या की घटना का मुख्य हत्याभियुक्त एक लाख रुपये का इनामी बदमाश गौरव शर्मा गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ में उसका एक साथी सोनू तोमर उर्फ श्याम थाना हजीरा जनपद ग्वालियर (मध्य प्रदेश) तीस हजार रुपये का इनामी बदमाश भी गोली लगने से घायल हुआ है।

पुलिस ने इस मामले में ललित शर्मा, रोहित शर्मा तथा निखिल शर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। ललित व निखिल पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था। 
बताते चले कि, चार माह पूर्व गांव नौजरपुर में 48 साल के किसान अमरीश पुत्र जगदीश प्रसाद आलू की खुदाई करा रहे थे, तभी खेत पर पहुंचे 6-7 लोगों ने अमरीश पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। जिससे उनकी मौत हो गई थी। मृतक की बेटी ने बताया कि पहले उसके साथ छेड़खानी हुई थी, जिसके बाद उसके पिता ने केस कर दिया था। इससे चिढ़कर आरोपियों ने उसेक पिता को गोली मार दी। मृतक की बेटी ने बताया कि हमलावर 6-7 की संख्या में थे। किसान की हत्या के संबंध में दी गई तहरीर में गौरव शर्मा और उसके साथियो को नामजद किया गया था

error: Content is protected !!