Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : किसानों को तानाशाही दिखा रही सरकार: नरेश टिकैत

UP News : किसानों को तानाशाही दिखा रही सरकार: नरेश टिकैत

बागपत (हि.स.)। भाकियू के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को तानाशाही दिखा रही है। जबकि किसानों को एकता के साथ सरकार से निपटना आता है।
दोघट थाना क्षेत्र के कान्हड़ गांव में स्थित एक ईंट भट्ठा फील्ड पर सोमवार को चैगामा क्षेत्र के किसानों की पंचायत हुई। पंचायत में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि किसान किसी भी कीमत पर सरकार के काले कानून को बर्दाश्त नहीं करेगा। कृषि कानून बिल के विरोध में 34 दिन से दिल्ली की सीमा पर बैठे किसानों के समर्थन में नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों की ताकत को कम आंकने की भूल कर रही है। जिस कारण किसानों को बर्बाद करने वाले कृषि कानून जबरन थोपना चाहती है। लेकिन किसान किसी भी कीमत पर इन काले कानूनों को स्वीकार नहीं करेगा। सरकार किसानों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार भाजपा समर्थकों को किसान बनाकर उनसे अनापशनाप बयानबाजी करा रही है। ऐसे कमल के फूल वालों की गांव-गांव नो एंट्री कर इसी सरकार में उन्हें किसान कैद कर लेंगे। पंचायत में क्षेत्रवासियों ने सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि 30 दिसम्बर को बागपत जनपद से दिल्ली के लिए बड़ी संख्या में किसान कूच करेंगे। धरने पर जाने वाले सभी किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में खाने व रहने का सभी सामान लेकर रवाना होंगे। गांव-गांव से गणमान्य लोगों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंचायत की अध्यक्षता सुखबीर सिंह ने तथा संचालन अमित कुमार ने किया। पंचायत में संजीव चैधरी, युनुष चैधरी, रमेशचंद आर्य, राजसिंह, राजपाल शास्त्री, कीरतपाल राठी, रहीसूदीन, रामकुमार, जितेंद्र राणा, देवेंद्र प्रधान, रामछैल पंवार, सुरेश राणा, ओमप्रकाश पंवार, अब्बास चैधरी, राजेंद्र चैधरी,,बिजेंद्र चैधरी, बिक्रम राणा, आनंद छिल्लर आदि मौजूद रहे।  

RELATED ARTICLES

Most Popular