Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : किसानों को जाति और धर्म के नाम पर मत...

UP News : किसानों को जाति और धर्म के नाम पर मत बांटो : सिद्धार्थ नाथ सिंह

प्रयागराज (हि.स.)। किसान को किसान रहने दो, जाति और धर्म के नाम पर मत बांटो, किसान की उन्नति ही देश की प्रगति है। मगर विपक्ष चाहता है किसान को किसान नहीं रहने दो, जातियों और धर्म के नाम पर बांट दो। विपक्ष चाहता है कि मंडी में बिचौलियों के हाथों से ही किसान बेचे। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी चाहते हैं किसान सीधा मंडी में अपनी फसल भेजें, मंडी में लगने वाला शुल्क ढाई प्रतिशत से घटाकर एक प्रतिशत कर दिया है इससे किसानों को फायदा होगा।
 ये बात खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्राथमिक विद्यालय भगवतपुर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान मेला-गोष्ठी एवं प्रदर्शनी किसान सम्मान कल्याण मेले का उद्घाटन करने के उपरान्त कही। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अभी तक किसान मंडी के अंदर नहीं जा पाता था और अपनी मेहनत की कमाई बिचौलियों के हाथों देने को मजबूर था। पंजाब में तेरह हजार करोड़ रुपये बिचौलियों की आमदनी है, जिसमें कांग्रेस और अकाली नेता शामिल हैं। 
उन्होंने कहा हर क्षेत्र में लोग व्यापार के लिए ऑनलाइन खरीद सकते हैं, तो किसान क्यों नहीं ऑनलाइन कर सकता। किसान ऑनलाइन बेच और खरीद नहीं सकता। विपक्ष की मंशा है कि बिचौलियों के हाथों में रहे, यही चलता रहे किसान आगे ना बढ़े किसान को दबा कर रखो। मगर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि किसान ही देश का अन्नदाता है किसान खुशहाल होगा तो राष्ट्र भी खुशहाल होगा। स्वामीनाथन कमेटी को कांग्रेस ने ही गठित किया था। लेकिन, आठ साल तक किसानों के हितों को दबा कर रखा गया था। जिससे किसान को उसकी फसल की उपज का सही लाभ न मिल सके। प्रधानमंत्री मोदी ने खत्म कर किसानों को समृद्धशाली बनाने का प्रयास किया है। 
श्री सिंह ने कहा कि विधानसभा शहर पश्चिमी के लोगों को विकासखंड मिल गया, सौ बेड का अस्पताल बन रहा है। लेकिन, पुलिस प्रशासन से जुड़े दिक्कत आने पर उन्हें कौशाम्बी जाना पड़ता था और अब थाना पुरामुफ्ती तथा पिपरी के लोगों को आने वाले समय में प्रयागराज ही जाना होगा। योगीजी ने प्रक्रिया शुरू कर दिया है। 
इससे पहले प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना के अंतर्गत ब्रह्मदेव, वीरेंद्र कुमार, अमरेंद्र सिंह, अशर्फीलाल को दो-दो हजार का डमी चेक, अनिल कुमार 39,289 का मल्टीक्रॉप थ्रेसर, त्रिभुवन सिंह को रोटावेटर, ज्ञान सिंह और शहनूर बानो 28 हजार का सीडड्रिल तथा जरीब अहमद को रीपर कंबाइंडर 2,23,214 रुपए का प्रदान किया गया। साथ ही महिला समूह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular