Sunday, May 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : किसानों के समर्थन में प्रदर्शन के पहले ही सुभासपा...

UP News : किसानों के समर्थन में प्रदर्शन के पहले ही सुभासपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

-कार्यकर्ताओ ने घर में ही नजरबंद करने का लगाया आरोप

वाराणसी (हि.स.)।  नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के देशव्यापी चक्का जाम आंदोलन उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में नहीं होने के घोषणा के बाद भी पुलिस ने शनिवार को एहतियातन विरोधी दलों के नेताओं पर नजर रखी। आंदोलनकारी किसानों के समर्थक दल के नेताओं को उनके आवास पर ही रोक लिया। पुलिस की इस कार्यवाही से नाराज विरोधी दलों के नेताओं ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। 
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के कार्यकर्ताओं ने किसानो के चक्काजाम आंदोलन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन की तैयारी की थी। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उनके लठिया रोहनिया स्थित आवास पर रोक सभी को हिरासत में लेकर अखरी पुलिस चौकी ले आई। कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पुलिस चौकी में अपराहन 3 बजे तक बैठाये रखा। 
इस दौरान सुभासपा नेता राजेश यादव ने बताया कि किसान आंदोलन के समर्थन में होने वाले चक्का जाम को किसान नेता राकेश टिकैट के आदेशानुसार रद्द होने के बावजूद भी रोहनिया पुलिस ने उन्हें और समर्थकों को रात्रि में ही आवास पर नजरबंद कर दिया।  सुबह अखरी चौकी इंचार्ज तथा उपनिरीक्षक उन्हें हिरासत में लेकर चौकी पर लाये और अपरान्ह तीन बजे तक बैठाये रखा। चौकी पर बैठाये गये अन्य कार्यकर्ताओं में रवि सिंह पटेल, वीरेंद्र प्रताप राजभर, सुरेंद्र  यादव, कैलाश राजभर, बंसराज राजभर, विकास राजभर, श्रवण कुमार, हरिनाथ राजभर, गुड्डू राजभर आदि शामिल रहे। 
इसी तरह किसानों के आंदोलन के समर्थन में जाने के पहले ही कांग्रेस के स्थानीय जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल को पुलिस ने पार्टी के कैंप कार्यालय चांदपुर में ही रोक लिया। इस दौरान सोशल मीडिया पर पार्टी के नेता जिलाध्यक्ष को नजरबंद किये जाने का आरोप लगाते रहे। उधर,किसानों के समर्थन में ही सुभासपा के कार्यकर्ताओ ने कचहरी वरूणापुल स्थित शास्त्रीघाट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का ज्ञापन एसीएम फोर्थ को सौंपा। इसमें जागेश्वर राजभर, जंग बहादुर, संजय राजभर आदि शामिल रहे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular