Sunday, May 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : किशोरी से छेड़खानी के विरोध में मां की पीट-पीट...

UP News : किशोरी से छेड़खानी के विरोध में मां की पीट-पीट कर हत्या

प्रयागराज (हि.स.)। जनपद के मऊआइमा क्षेत्र में एक किशोरी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर उसकी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लेने का दावा किया है। गांव में तनाव के माहौल को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
 यह मामला मऊआइमा थाना क्षेत्र के बुआपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व बुधवार को गांव की एक किशोरी बकरी चराने गई थी। इस दौरान गांव के कुछ युवकों ने किशोरी के साथ छेड़खानी की। वहीं, किशोरी की मां ने इसका विरोध गुरूवार को किया तो दबंगों ने उस पर हमला कर लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। बुरी तरह घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला दो अलग-अलग समुदाय के बीच का बताया जा रहा है। लिहाजा गांव में तनाव की स्थिति बनी है।

तनाव को देखते हुए शुक्रवार को आईजी केपी सिंह, एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी आदि ने स्थिति का जायजा लिया और हालात को देखते हुए कई थानों की पुलिस तैनात की है। बताया जाता है कि पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular