मेरठ (हि.स.)। मेडिकल थाना क्षेत्र के एक होटल में किन्नर दोस्त के साथ रुके लिसाड़ी गेट निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने किन्नर पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित किन्नर और उसके एक साथी को हिरासत में ले लिया है।
लिसाड़ी गेट के अहमदनगर निवासी 23 वर्षीय सादिक पुत्र शाहिद की इस्लाम नगर गली नंबर दो में रहने वाली पलक नाम की किन्नर के साथ दोस्ती थी। 30 दिसम्बर से सादिक अपनी दोस्त पलक के साथ मंगल पांडे नगर के होटल रॉयल इन में कमरा लेकर ठहरा हुआ था। होटल के स्टाफ के मुताबिक सोमवार की देर रात अचानक सादिक की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस और सादिक के परिजनों को दी।
जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सादिक को निकट स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गई, जहां डॉक्टरों ने सादिक को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को मृतक के परिजनों ने पलक पर सादिक की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा किया। इंस्पेक्टर मेडिकल प्रमोद गौतम ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पूछताछ के लिए किन्नर और उसके एक साथी को हिरासत में लिया गया है।
UP News : किन्नर के साथ होटल में ठहरे युवक की संदिग्ध हालात में मौत
RELATED ARTICLES
