Thursday, June 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : कांग्रेस ने नसीमुद्दीन सिद्दकी को बनाया मीडिया विभाग का...

UP News : कांग्रेस ने नसीमुद्दीन सिद्दकी को बनाया मीडिया विभाग का चेयरमैन

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी को मीडिया का प्रभार देते हुए चेयरमैन बना दिया। वहीं सतीश आजमानी को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। दोनों ही घोषणाएं कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने की। 

कांग्रेस कमेटी के तमाम बड़े नेताओं ने नसीमुद्दीन सिद्दकी को बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है। बता दें कि नसीमुद्दीन बहुजन समाज पार्टी में कद्दावर नेता माने जाते रहे। बसपा छोड़ने के बाद कांग्रेस की सदस्यता लेते हुए उन्होंने बिजनौर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। 
बीते दिनों प्रदेश सरकार की मंत्री स्वाति सिंह के परिजन पर अभद्र टिप्पणी मामले में नसीमुद्दीन को जेल जाना पड़ा था। उनके बाहर आने के बाद कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताते हुए मीडिया एवं कम्यूनिकेशन विभाग का चेयरमैन बनाया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular