Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : एसडीएम व सीओ ने नगर में छापा मारकर सीज...

UP News : एसडीएम व सीओ ने नगर में छापा मारकर सीज की पटाखे की दुकान

उन्नाव (हि.स)। एसडीएम सदर व सीओ सिटी ने गुरूवार की दोपहर नगर में आतिशबाजी की दुकानों पर छापेमारी की। इससे आतिशबाजों में हड़कंप मच गया। इस दौरान एक दुकान को मानक के अनुरुप न मिलने पर सीज कर दिया। कार्रवाई के भय से कई दुकानदार दुकानें छोड़कर भाग गए। 
गुरूवार को एसडीएम सदर अक्षत वर्मा व सीओ सिटी गौरव कुमार त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ शहर के अब्बासपुर स्थित  आतिशबाजी की दुकानों पर छापा मारा। जहां एक दुकान को मानक के अनुरुप न मिलने पर सीज कर दिया। कार्रवाई के भय से कई दुकानदार दुकानें छोड़कर भाग गए। 
सीओ ने बताया कि करीब एक दर्जन से अधिक दुकानो को चेक किया गया है।  कई दुकानदारो को हिदायत दी गई है। आगे भी यह अभियान लगातार चलता रहेगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular