Friday, July 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: एसएससी परीक्षा में सक्रिय साल्वर गैंग के तीन सदस्य...

UP News: एसएससी परीक्षा में सक्रिय साल्वर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

प्रयागराज (हि.स.)। क्राइम ब्रांच एवं सोरांव थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने एसएससी समेत विभिन्न परिक्षाओं में सक्रिय साल्वर गैंग के तीन सदस्यों को रविवार को गोहरी पॉलीटेक्निक चौराहे के समीप से गिरफ्तार किया। टीम ने गिरोह के कब्जे से कूट रचित प्रवेश पत्र एवं एक कार समेत अन्य दस्तावेज बरामद किया है। 

अपर पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों में बिहार प्रान्त के मदेपुर जनपद के मदेपुर थानान्तर्गत नवलकिया वार्ड नम्बर एक निवासी परवेज आलम, प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र के कसेरूआ गांव निवासी उत्कर्ष पटेल तथा प्रयागराज निवासी शिवमूरत है। आरोपितों के कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं कूट रचित प्रवेश पत्र एवं अन्य कई दस्तावेज और कार बरामद की गई है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular