-बलवा नियंत्रण अभ्यास में एसपी सिटी ने घोड़े को दौड़ाकर घुड़सवारी का बताया गुर
वाराणसी (हि.स.)। पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में पुलिस परेड का निरीक्षण किया। परेड के उपरान्त स्पेशल क्यूआरटी टीम ने बलवा नियंत्रण का अभ्यास किया।
एसएसपी नेे पुलिस कर्मियों को बलवा नियंत्रण से संबंधित महत्वपूर्ण एवं जरूरी बारिकियों को भी बताया। बलवा के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए घुड़सवार पुलिस ने एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी के साथ अभ्यास किया। इस दौरान एसपी सिटी घोड़े पर सवार होकर उसे दौड़ाते हुए जवानों को घुड़सवारी के दौरान जरूरी जानकारी भी देते रहे। अभ्यास के दौरान एसएसपी के साथ आइपीएस आदित्य लांग्हे आंसू गैस के बंदूक से निशाना साधते दिखे।
अभ्यास में जवानों और पुलिस अफसरों को महत्वपूर्ण शस्त्रों के विषय में भी बताया गया। अभ्यास में सभी सीओ,थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष शामिल हुए।
