Thursday, June 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : उन्नाव कांड की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने ,हेड इंजरी...

UP News : उन्नाव कांड की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने ,हेड इंजरी से हुई मौत

उन्नाव : आंशिक कर्फ्यू के दौरान एक सब्जी बेचने वाले को पुलिस ने पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। मृत के पोस्टमॉर्टम में उसके शरीर में 14 गंभीर चोटें पाई गई हैं।

उन्नाव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शशि शेखर सिंह ने शनिवार को कहा कि हालांकि मेरे पास इस समय कोई रिपोर्ट नहीं है। हमें मिली जानकारी से पुष्टि होती है कि म़तक के शरीर पर चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम से पता चला कि शरीर के अलावा मृतक के सिर पर चोट के निशान थे। उन्होंने कहा कि सिर की चोटों से पता चलता है कि वे जूते मारे जाने के कारण थे। उच्चाधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर कर शव का पोस्टमार्टम करा दिया व दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही भी कर दी। आरोपित सिपाही के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा दिये जाने और घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने के वादे के बाद परिजनों का प्रदर्शन बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular