Monday, April 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अस्पताल की महिला कर्मचारी से छेड़छाड़, दो आरोपित गिरफ्तार

UP News : अस्पताल की महिला कर्मचारी से छेड़छाड़, दो आरोपित गिरफ्तार

बागपत (हि.स.)। बागपत कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर एक गांव के निकट अस्पताल की महिला कर्मचारी से तीन युवकों ने छेड़छाड़ की। गुरुवार को पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी अस्पताल में कार्य करती है। बुधवार की देर रात हॉस्पिटल से पैदल अपने घर लौट रही थी। गांव के निकट पहुंचने पर दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे के किनारे गांव के ही तीन युवक खड़े मिले। आरोप है कि इन युवकों ने उसे अकेली देख अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ शुरू कर दी। बुरी नीयत से उसको जबरदस्ती सड़क के किनारे झाड़ियों में खींचकर ले जाने लगे। शोर मचाने पर उसका भाई व अन्य ग्रामीण आ गए। जिनको देख आरोपित धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़िता ने बागपत कोतवाली पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली एसएसआइ प्रदीप कुमार शर्मा का कहना है कि दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular